Breaking News
The Country's Largest Organisation Dedicated To Helping Journalists And The Public
PRESS PUBLIC MEDIA ASSOCIATION
News • Media • Public Voice
September 10, 2026

प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी को मिला ‘झारखंड गौरव सम्मान 2026’

प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी को मिला ‘झारखंड गौरव सम्मान 2026’

पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित,,

जमशेदपुर, 23 अगस्त। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत संवाद मीडिया के एडिटर-इन-चीफ कुलदीप चौधरी को ‘झारखंड गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह रविवार को जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सलूट तिरंगा की ओर से किया गया। समारोह का यह तीसरा संस्करण था, जिसे ‘झारखंड गौरव सम्मान 2026 – सीजन 3’ के नाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड में उद्यमिता, नवाचार, विकास एवं सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना रहा।

कुलदीप चौधरी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वे मीडिया जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं। वहीं, भारत संवाद मीडिया के एडिटर-इन-चीफ के रूप में भी वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

इस तरह के सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की थीम “उद्यमिता • नवाचार • विकास” रखी गई थी।

कुलदीप चौधरी को झारखंड गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किए जाने पर मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share This Post
JOIN
US