जमशेदपुर में प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने उपायुक्त राजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान पत्रकारों के हित, मीडिया से जुड़े मुद्दों और संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई, प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान पत्रकारिता को निष्पक्ष और निडर होकर करने पर जोर दिया गया, हम सभी पत्रकारों के हित और
सम्मान के लिए हमेशा खड़े हैं। पत्रकार निडर होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, उपायुक्त राजीव रंजन ने भी संगठन को हर सकारात्मक कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, फिलहाल पत्रकारों के हितों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
